Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 62 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनयर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 13 खिलाड़ी चयनित

62 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनयर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 13 खिलाड़ी चयनित

चूरू, जिले के 13 खिलाड़ियों का 62 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा ने बताया कि जिले से मंजूबाला, नितेश व प्रवीण का हैमर थ्रो, कविता व अक्षय का शॉटपुट, किरण व प्रवीण कुमार का डिस्कस थ्रो, ललिता जांगिड़ का ट्रिपल जंप, राकेश स्वामी व अतुल पूनियां का 3000 मीटर स्टीपल चेज, धर्मेन्द्र का 5000 व 10 हजार मीटर दौड़, अनुज कालेरा का जैवलिन थ्रो तथा रवि कुमार का डेकाथलान के लिए चयन हुआ है।

जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव आकाश शर्मा ने बताया कि चूरू जिला स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित होने वाली 62 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनयर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस मौके पर सभी खेल संघों ने खुशी जाहिर की है। जिला ओलम्पिक संघ के ठाकुरमल शर्मा, अध्यक्ष नरसिंह गौड़, हाकम अली, बैडमिंटन संघ के गोविंद स्वामी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी सर्वाधिक पदक लेकर आएंगे और एशियन गेम क्वालीफाई मार्क पूर्ण करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur