चूरु, [सुभाष प्रजापत ] पॉक्सो कोर्ट ने गुरुवार को नाबालिग से रेप करने के दोषी को 14 साल की सजा और एक लाख के जुर्माने दंडित किया है। मामला साल 2020 का है और जिले के सुजागढ़ थाना क्षेत्र का है।पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट वरूण सैनी ने बताया कि विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट सोनिका पुरोहित ने साल 2020 के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार देते हुए 14 साल का कारावास और एक लाख रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।एडवोकेट सैनी ने बताया कि सुजानगढ़ थाना में तीन जुलाई 2020 को मामला दर्ज हुआ था। जिसमें बताया कि आरोपी का नाबालिग के घर आना जाना था। जो नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और रेप कर दिया। इस दौरान उनके नाबालिग का अश्लील वीडियो और फोटो ले ली। जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। मामले में आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया। जिसमें सामने आया कि उक्त मोबाइल से नाबालिग के वीडियो और फोटो लिये गये थे। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखा गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाबालिग से रेप करने के दोषी को 14 साल की सजा
नाबालिग से रेप करने के दोषी को 14 साल की सजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।