Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 15 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

15 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में 15 माह से फरार चल रहा स्थाई वारंट आरोपी सालासर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को गस्त के दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें एक लेडीज पर्स मिला जिनमे सोने के कुछ आभुषण व दो गाड़ी की नंबर प्लेट मिली। जिस पर जानकारी जुटाई तो आरोपी कुछ नहीं बता सका। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र बेगराज निवासी चुवास बताया। जिस पर जानकारी मिली कि आरोपी पर फतेहपुर थाने में नाबालिक लडक़ी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला भी दर्ज है साथ आरोपी के पास मिली बोलेरो गाड़ी भी गुजरात से चोरी की हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur