Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 17 और लोग कोविड-19 पाॅजिटिव

सभी लोग संस्थागत क्वारेंटाइन में हैं

चूरू, पं. दीनदयाल मेडिकल काॅलेज से सोमवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार 17 अन्य लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग संस्थागत क्वारेंटाइन में हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि इनमें मुंबई से रतनगढ़ एक ही बस में आए 16 लोग शामिल हैं, जो रतनगढ़ में संस्थागत क्वारेंटाइन में हैं। इनमें 15 लोग रतनगढ़ शहर के तथा एक व्यक्ति फतेहपुर सीकर का है। इसी प्रकार सरदारशहर के वार्ड 40 का एक व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है, यह भी हाल ही में मुंबई से कार के जरिए आया था। जिला कलक्टर ने बताया कि रतनगढ़ के 15 पाॅजिटिव पाए गए व्यक्तियों में वार्ड 1 के 10 व्यक्ति, वार्ड 10 का 1 व्यक्ति, वार्ड 6 का 1 व्यक्ति तथा वार्ड 31 के तीन व्यक्ति शामिल हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि सोमवार को जिले से 165 सैंपल लिए गए हैं। इनमें बीदासर से 28, सुजानगढ़ से 72, रतनगढ से 6, सरदाशहर से 25 तथा चूरू से लिए गए 34 सैंपल शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur