रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के वार्ड संख्या 41 में 18 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि इकबाल कायमखानी निवासी वार्ड संख्या 41 रतनगढ़ ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार की सुबह उठा, तो दैनिक दिनचर्या निपटाकर घर के आंगन में आया, तो 18 वर्षीय पुत्र रमजान खान के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो रमजान खान कमरे की छत पर लगे हुक से लटका हुआ मिला, जिस पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तथा पुलिस को सूचना दी। इकबाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 18 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में की आत्महत्या
18 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में की आत्महत्या




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।