Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्मशान घाट में तंत्र क्रिया करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

श्मशान घाट में तंत्र क्रिया करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की राजगढ़ पुलिस ने गांव झुंगली के श्मशान घाट में अमावस्या की रात को तंत्र क्रिया करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तंत्र क्रिया करने के मामले में ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह झाझड़िया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो लोग श्मशान घाट के अंदर दीया जलाकर मिठाई रखकर पूजा जैसा काम कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों ने दीवार से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सुनील कुमार नायक (30) और राधेश्याम स्वामी (34) निवासी राजगढ़ बताया।उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के अंदर रात को जाने के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने कहा कि आज अमावस्या की रात है। टोना टोटका करने आए थे। बाहर खड़े ऑटो के बारे में पूछा तो आरोपी राधेश्याम ने बताया कि ऑटो उसका है। ऑटो के कागज के बारे में नहीं होना बताया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टोना टोटका करने के मामले में ग्रामीणों ने भी आरोपियों की जमकर धुनाई की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur