Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शांतिभंग के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

शांतिभंग के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

चोरी और अन्य वारदातों के बारे में की पूछताछ

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर की नई सड़क पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों का शनिवार शाम डीबी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।कोतवाली थाने के एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि नई सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों से मौके पर ही पूछताछ की। पूछताछ में कोई संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने सरदारशहर निवासी संदीप और पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लियाएएसआई वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों का आचरण संदिग्ध पाया गया है। जिनसे चोरी और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को पाबंद कर एक बार छोड़ दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur