Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 3 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

3 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के पास नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आई एक कार से 2 किलो अवैध अफीम व 1 किलो डोडा पोस्त चूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाम 6 बजे डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने बुधवार दोपहर बाद मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के पास नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आई बोलोरो को चेक किया तो बोलेरो में 2 किलो अवैध अफीम व 1 किलो डोडा पोस्त चूरा मिला, जिस पर पुलिस ने पंजाब निवासी बेंत सिंह (52) पुत्र बलदेव सिंह और नक्षत्र सिंह (62) पुत्र गुरमेलसिंह को गिरफ्तार किया है और बोलेरो को जप्त किया है। डीएसपी ने बताया कि बोलेरो सहित बरामद माल की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए है। आरोपी तस्कर चित्तौड़गढ़ से पंजाब जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur