रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के रैगर समाज भवन में भारतीय मानक ब्यूरों के सेवानिवृत निदेशक ठाकुरदेवास गाडगिल के आर्थिक सौजन्य से मंगलवार को सुकन्या स्मृद्धि योजना के अंतर्गत 30 खाते खोले गए। भामाशाह द्वारा शिविर में खोले गए सभी सुकन्या खातों में अपनी तरफ से 1100 रुपए का प्रारंभिक अंशदान जमा करवाया गया। डाकघर चूरू के अधीक्षक अमितकुमार जैन के निर्देशानुसार प्रधान डाकपाल रतनगढ़ ओमप्रकाश मीणा की देखरेख में स्मृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष तक की बच्चियों के खाते खोले गए एवं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड भी बनाए गए। शिविर के प्रारंभ में डाकघर निरीक्षक केशवकुमार सांखला ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात इस खाते में जमा धन राशि का उपयोग बालिका की शिक्षा एवं शादी के लिए उपयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर डाकघर के विकास पारीक, सांवरमल, ओमप्रकाश, छितरमल, राजकुमार, शिवकुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुकन्या स्मृद्धि योजना के अंतर्गत 30 खाते खोले
सुकन्या स्मृद्धि योजना के अंतर्गत 30 खाते खोले




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।