Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर में 32 लाइसेंस किए जारी

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर में 32 लाइसेंस किए जारी

चूरू, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जिले के दुधवाखारा में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार दुधवाखारा के आसपास के क्षेत्र से जुड़े खाद्य कारोबारियों के लिए मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाकर 32 लाईसेंस जारी किए गए। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार थारवान, निर्मल महर्षि, सोहन सिंह एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur