चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सरदारशहर में दूध के 4 नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया एवं विनोद थारवान की टीम ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सरदारशहर में रतनगढ़ रोड स्थित प्रीतम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी सनराइज डेयरी से दूध के दो नमूने तथा डेयरी में सप्लाई करने वाले दुग्ध वाहन से दो नमूने लिए गए हैं। डेयरी संचालक को गुणवत्ता युक्त दूध खरीदने व साफ-सफाई रखने के लिए पाबंद किया गया। सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शुद्ध के लिये युद्ध विशेष अभियान में सरदारशहर में दूध के 4 नमूने लिये
शुद्ध के लिये युद्ध विशेष अभियान में सरदारशहर में दूध के 4 नमूने लिये




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।