Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 100 कार्टून अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

100 कार्टून अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर उपखंड के तोलासर गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी गाड़ियों में भरी हुई 100 कार्टून अवैध शराब समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने शनिवार शाम को बताया कि तोलासर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने रुकवाया तो तस्कर फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों को दौड़ाते हुए निकले। जिस पर पुलिस ने दल्लूसर व तोलासर के ग्रामीणों के सहयोग गाड़ियों को रुकवाया गया। गाड़ियों की तलाशी ली गई तो दोनों गाड़ियों में 50-50 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के भरे हुए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सांचौर निवासी शराब तस्कर 28 वर्षीय सुरेश बिश्नोई, 22 वर्षीय सतपाल बिश्नोई, 21 वर्षीय प्रवीण बिश्नोई और 20 वर्षीय विकास बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur