Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 4 दिनों में 44000 यूनिट रक्तदान,राठौड़ के जन्मदिन पर किया गया रक्तदान

,

4 दिनों में 44000 यूनिट रक्तदान,राठौड़ के जन्मदिन पर किया गया रक्तदान

रक्तदान का एक नया रिकॉर्ड बनाया गया

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा नेता और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के जन्मदिन पर बीते चार दिनों में प्रदेश में रक्तदान का एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। बीते चार दिनों में प्रदेश में कुल 44000 हजार रक्तदान राठौड के चाहने वालों ने किया। राठौड के जन्मदिन पर प्रदेशभर में करीब 190 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिसमें सर्व समाज से जुड़े लोग एक्टिव दिखे। इन रक्तदान शिविरों में कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहें। वहीं राजपूत समाज से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी शिविरों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीकानेर में भी नोखा,लूणकरणसर,खाजूवाला,श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर शहर में कुल 2226 यूनिट रक्तदान किया गया। जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। जन्मदिन पर राठौड ने भी कहा कि प्रदेशवािसयों का कर्ज में कभी नहीं उतार पाऊंगा वहीं राठौड़ से जुड़े लोग इस रिकॉर्ड रक्तदान के बाद उत्साहित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur