Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 5 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रवीण नायक नुनावत होंगे एसपी चुरु

5 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रवीण नायक नुनावत होंगे एसपी चुरु

चूरू, निर्वाचन विभाग के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने एक आईएएस अधिकारी व 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें कर दिए हैं। इन तबादलों में भरतपुर को नया जिला कलेक्टर मिल गया हैं। आईएएस अविचल चतुर्वेदी भरतपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे। इसके अलावा निवार्चन विभाग ने 2 जिलो में पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया हैं। वहीं 3 जिलों में खाली चल रहे पदों पर पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी की गई हैं। सभी अधिकारियों को नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।निवार्चन विभाग के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने 11 अक्टूबर को भरतपुर जिला कलेक्टर पुखराज सेन, भिवाड़ी एसपी करण शर्मा, हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी और चुरू एसपी राजेश कुमार मीणा को कार्यमुक्त कर दिया था। तभी से इन सभी जगहों पर पद खाली चल रहे थे। जहां आज नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं।

राजीव पचार – एसपी हनुमानगढ़ योगेश दाधीच – एसपी भिवाड़ी, आलोक श्रीवास्तव – एसपी डीडवाना कुचामन, शांतनु कुमार सिंह-एसपी जयपुर ग्रामीण, प्रवीण नायक नुनावत – एसपी चुरु

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur