Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बेकरी प्रोडक्ट की अवधि पार 65 किलोग्राम सामग्री करवाई नष्ट

बेकरी प्रोडक्ट की अवधि पार 65 किलोग्राम सामग्री करवाई नष्ट

चूरू, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने सालासर में खाद्य सामग्री की जाँच की तथा अवधिपार सामग्री नष्ट करवाई। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, विनोद थारवान की टीम ने सालासर में मावा, पनीर, मावे की मिठाई के लिए पांच नमूने तथा फर्म श्याम डेयरी सालासर पर बेचे जा रहे अवधि पार बेकरी प्रोडक्ट ब्रेड, पाव, फैन की करीब 65 किलोग्राम सामग्री मौके पर नष्ट करवाई व पनीर का एक नमूना लिया गया। डेयरी संचालक को अवधि पार खाद्य सामग्री विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। टीम ने सालासर के फर्म संजय मिष्ठान भंडार,कन्हैया स्वीट्स, बाबा तथा विनायक डेयरी से क्रमश: बूंदी के लड्डू,मावा के पेड़े,मावा, पनीर के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर में जांच के लिए भिजवाया गया है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur