Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे 9 नामांकन

चूरू जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे 9 नामांकन

चूरू, विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 7 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि गुरुवार को जिले की सादुलपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार, सरदारशहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनिल कुमार शर्मा, निर्दलीय राजेंद्र कुमार भांभू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार चूरू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय महेंद्र नारायण पांडेय ने नामांकन भरा। रतनगढ से निर्दलीय लालाराम भाट ने एक तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से पूसाराम गोदारा ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की संतोष ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। गुरुवार को तारानगर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur