Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़, नवलगढ सहित के 7 उपजिला अस्पताल जिला अस्पताल में क्रमोन्नत – चिकित्सा मंत्री

,

रतनगढ़, नवलगढ सहित के 7 उपजिला अस्पताल जिला अस्पताल में क्रमोन्नत – चिकित्सा मंत्री

आधारभूत चिकित्सा सेवाओं में होगी वृद्धि

50-50 अतिरिक्त बैड सहित चिकित्सकीय स्टॉफ के 149 पद भी स्वीकृत

चूरू, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा-2022 की क्रियान्विति में चूरू के रतनगढ,दौसा जिले के लालसोट, अलवर के बहरोड, राजसमंद के नाथद्वारा, नागौर के डीडवाना, झुंझुनू के नवलगढ तथा चित्तौडगढ के निम्बाहेडा के उप जिला चिकित्सालयों को जिला चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किये जाने की स्वीकृति जारी कर दी गयी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विति हेतु रतनगढ़, लालसोट तथा निम्बोहडा के जिला चिकित्सालयों के लिए 50-50 बैड की तथा बहरोड चिकित्सालय में 25 बैड की वृद्धि किये जाने की स्वीकृति भी जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि रतनगढ़, लालसोट, निम्बोहडा, नवलगढ तथा बहरोड जिला चिकित्सालयों के लिए 149 अतिरिक्त पद स्वीकृत किये गये हैं। साथ ही 3 मशीन विद मैन की सेवाएं लिये जाने की स्वीकृति भी जारी की गयी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वीराज ने बताया कि इन क्रमोन्नत जिला चिकित्सालयों में मानकों के अनुरूप स्टॉफ की पूर्ति के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ के 9, कनिष्ठ विशेषज्ञ के 11, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 6, चिकित्साधिकारी के 15, उपनियंत्रक के 5, नसिर्ंग अधीक्षक के 2, नर्स प्रथम श्रेणी के 2 एवं द्वितीय श्रेणी के 29, फार्मासिस्ट का 1, रेडियोग्राफर के 4, लैब टेक्निशियन के 7, ईसीजी टेक्निशियन के 5, फिजियोथेरेपिस्ट के 4, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 2, कनिष्ठ लेखाकार के 4, कनिष्ठ सहायक के 5, वार्ड ब्वाय के 23 तथा सफाई कर्मचारी के 15 अतिरिक्त पद स्वीकृत किये गये हैं। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्वीकृति के आदेश जारी हुये हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur