Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कोविड-19 से अनाथ हुए चूरू जिले के 9 बच्चे मुख्यमंत्री के साथ मनाएंगे दिवाली

कोविड-19 से अनाथ हुए चूरू जिले के 9 बच्चे मुख्यमंत्री के साथ मनाएंगे दिवाली

मुख्यमंत्री आवास, जयपुर में

चूरू, राज्यभर में कोविड-19 के प्रकोप के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 तक मुख्यमंत्री आवास, जयपुर में दीपावली का पर्व मनाएंगे। इस कार्यक्रम में चूरू जिले के 9 बच्चे भी शामिल होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि जिले से ज्योति व शुभम निवासी – जीवनगीर राजगढ़, लक्ष्मी, प्रियंका व शीला प्रजापत निवासी – पड़िहारा, विक्रम, गरिमा व भवानी निवासी – सरदारशहर, अनीष धोबी निवासी – भालेरी, तारानगर कुल 9 अनाथ बच्चे कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी बच्चे शुक्रवार सवेरे कलक्ट्रेट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur