Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शहीद तेजवीर सिंह के परिजनों को सौंपा 5 लाख रुपए सहायता राशि का चैक

शहीद तेजवीर सिंह के परिजनों को सौंपा 5 लाख रुपए सहायता राशि का चैक

चूरू, जिले की राजगढ़ तहसील के डोकवा गांव के हवलदार तेजवीर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) दलीप सिंह ने 5 लाख रुपए सहायता राशि का चैक सौंपा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि शहीद तेजवीर सिंह 28 अक्टूबर, 2021 को ऑपरेशन स्नोलेपर्ड में शहीद हो गये थे। राज्य सरकार के पैकेज के अनुसार शहीद की माता विद्या देवी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है। इस दौरान शहीद वीरांगना इन्द्रा देवी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सतपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद याकूब, कनिष्ठ सहायक संदीप शर्मा व जगदेव गोयल उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur