चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोहिणा में पीहर आयी नवविवाहिता की कुंड में गिरने से मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजन नवविवाहिता को भालेरी पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने 19 वर्षीय नवविाहिता को चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चैकी से आयी पुलिस ने नव विवाहिता के शव को मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर तारानगर एसडीएम राजेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों व भालेरी थाना के एएसआई हरफूल सिंह से घटना की जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि कोहिणा निवासी 19 वर्षीय आइना की शादी की 22 मार्च केा नोहर के देवासर निवासी कपिल से हुई थी। आइना करीब दस दिन पहले अपने पीहर कोहिणा आयी हुई थी। मंगलवार को कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुंड में गिर गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने चाचा रामू गिर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की हैं। सूचना मिलने पर विवाहिता का ससुराल पक्ष भी अस्पताल पहुंचा। फिलहाल विवाहिता का शव मोर्चरी में है। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पीहर आयी नवविवाहिता की कुंड में गिरने से मौत
पीहर आयी नवविवाहिता की कुंड में गिरने से मौत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।