चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में तीन साल की बच्ची आमीना की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ रामगढ़ स्थित ननिहाल आई हुई थी।रविवार शाम के समय खेलते-खेलते आमीना पानी की चलती हुई मोटर के पास चली गई। मोटर से करंट लगने के कारण वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। रामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मॉच्र्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ननिहाल में तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
ननिहाल में तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।