Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : राजलदेसर में युवक ने खेत में की आत्महत्या

,

Churu News : राजलदेसर में युवक ने खेत में की आत्महत्या

A young man committed suicide in a field in Rajaldesar.

राजलदेसर, कस्बे में 25 वर्षीय युवक में अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि राजलदेसर के वार्ड संख्या 12 निवासी 35 वर्षीय भैराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका 25 वर्षीय छोटा भाई हेमराज मानसिक रूप से परेशान था तथा शराब का आदि था।

उसने अपने ही खेत में नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भैराराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur