Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कुंड में डूबने से युवक की मौत

कुंड में डूबने से युवक की मौत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजियासर मीठा गांव में कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। कुंड से पानी निकालते समय युवक का पैर फिसलने हादसा हुआ।हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर ने बताया कि राजियासर मीठा गांव में संदीप मेघवाल (24) कुंड से पानी निकाल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने परिजनों की मदद से संदीप को कुंड से बाहर निकाला और तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई ताराचंद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur