Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर हमला

नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर हमला

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के बादशाह कॉलोनी में एक युवक पर उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक नमाज पढ़कर घर लौट रहा था।घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक सोयल (21) के भाई जब्बार ने बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह साजिद और उसके साथियों ने सोयल के घर पर पत्थरबाजी की। इसके बाद जब सोयल नमाज पढ़कर लौट रहा था, तब उन्होंने उस पर हमला कर दिया।हमलावरों ने सोयल के सिर के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से वार किया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सोयल के सिर में 12 टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur