चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के लुहारों के मोहल्ले में गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में हीरालाल सैनी (35) को गंभीर चोटें आईं।बूंटिया रोड निवासी हीरालाल ने बताया कि गैस सिलेंडर सप्लायर लतीफ से उनकी सिलेंडर को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद से लतीफ उनसे रंजिश रखने लगा। घटना के दिन हीरालाल बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे।लुहारों के मोहल्ले में लतीफ और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। लतीफ ने सरिये से भी वार किया। इतना ही नहीं, आरोपी हीरालाल के गले से सोने की चेन भी तोड़कर ले गए।गंभीर हालत में हीरालाल को सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। मारपीट की सूचना अस्पताल चौकी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गैस सिलेंडर विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
गैस सिलेंडर विवाद में युवक पर जानलेवा हमला




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।