Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आस्था और उत्साह के साथ निकली राम नवमी की शोभायात्रा

,

आस्था और उत्साह के साथ निकली राम नवमी की शोभायात्रा

सरदारशहर में

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम, घर घर भगवां छाएगा राम राज फिर आएगा। वन्दे मातरम जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान सरदारशहर की धरा पर भगवा साफ ा पहने युवा शक्ति जब सडक़ों पर उतरी तो चारों तरफ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे और बैण्ड बाजों की धुन पर नाचते गाते युवक युवतियां राम भक्ति में सराबोर दिखे। यह दृश्य कस्बे में निकली राम नवमी शोभायात्रा में चहुंओर दिखा। आस्था और उत्साह इतना कि निकटवर्ती गांवों मेहरासर, जीवणदेसर, राणासर आदि से युवा प्रात: 7.30 बजे ही गांवों से पैदलयात्री के रूप में धर्मध्वजा हाथ में लिए रवाना हो गये। शहर में सुबह से ही हर गली चौराहों पर भगवा साफ ा पहने राम भक्त नजर आने लगे। श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित राम नवमी शोभायात्रा सुबह सवा ग्यारह बजे कच्चा बस स्टेण्ड के पास स्थित गांधी विद्या मंदिर के मैदान से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार घण्टाघर होते हुए ताल मैदान पहुंची।
संत समाज का मिला सान्निध्य शोभायात्रा की में संत दयानाथजी, साध्वी मायानन्द सरस्वती, महंत देवनाथजी, पशुपतिनाथजी आदि संतो का आशिर्वाद व सान्निध्य मिला। संत समाज के लोग सजी धजी खुली जीपों में सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई की।
मनमोहक झांकियों ने मोहा मन शोभायात्रा में शहर की विभिन्न शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रीराम की जीवन लीलाओं पर आधारित झांकियां बनाई गई। जिसमें श्रीराम जन्मोत्सव, राम जानकी विवाह, केवट प्रसंग, सबरी का स्नेह, राम भरत मिलन, वानर सेना, राम रावण युद्ध ,राम दरबार की जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। आदर्श विद्या मंदिर, गांधी विद्या मंदिर, ऑक्सफ ोर्ड स्कूल, आदर्श विद्यापीठ व पारीक मण्डल द्वारा इन झांकियों का निर्माण किया गया।
मराठा संस्कृति बनी आकर्षण का केन्द्र मराठी वेशभूषा में सजी धजी युवतियों के समूह को देखने वाले जनसमूह की खूब वाहवाही लूटी। स्केटिंग करते बच्चे और ध्वज लहराती बुलेट सवार युवा वाहिनी भी आकर्षण का केन्द्र रही।
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत शोभा यात्रा का मार्ग में कच्चा बस स्टेण्ड, मुक्ति भवन, अर्जुन क्लब, राजवाला कुआं, गांधी चौक, घण्टाघर, मुणती कुई, मोचीवाड़ा, गणेश मंदिर, बिजली घर, शोभाचन्द जम्मड़ भवन सहित अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा व श्रीराम के जयकारों से दिल खोल कर यात्रा का स्वागत किया। अनेक संस्थानों ने जगह जगह पर शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई।
आस्था व अनुशासन का अद्भुत संगम श्रीराम नवमी पर गत दो वर्षों से सरदारशहर में श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शुभ्र वेष व केसरिया साफ ा पहने पुरूष व मातृ शक्ति तय वेशभूषा में सम्मिलित होते हैं। जिससे यात्रा में आस्था व अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इतने बड़े स्तर पर हजारों की संख्या में लोगों का एक निर्धारित वेषभूषा में शामिल होना अपने आप में अनूठा उदाहरण है।
101 दीपकों से भगवान श्रीराम की महाआरती व पूजन शोभायात्रा के समारोप स्थल ताल मैदान में विशाल पाण्डाल में 101 दीपकों की महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें सन्त समाज के साथ श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सर्राफ, यात्रा संयोजक बनवारी लाल शर्मा, सह संयोजक जितेन्द्र सिंह शेखावत समिति के कार्यकताओं व हजारों भक्तों ने श्रीराम दरबार की महाआरती की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur