Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अभिभावक संवाद कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया

,

अभिभावक संवाद कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया

श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] स्थानीय श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज शुक्रवार को अभिभावक संवाद कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष जयकुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य, सविता कन्दोई, रजनीकांत, भीमराव, शिवानी कन्दोई के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विष्णु कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि शर्मा ने छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सहशैक्षणिक गतिविधियों से ही व्यक्तित्त्व का सर्वांगीण विकास सम्भव है। प्राचार्य शर्मा ने अभिभावकों से आग्रह किया की आप समय-समय पर महाविद्यालय में पधार कर अपने अमूल्य सुझाव दें। कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य जगदीश प्रसाद ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur