चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर के मेगा हाईवे पर स्थित मन्नत होटल पर 25 जून 2022 को फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को करीब 1 साल से फरार चल रहे आरोपी गिनड़ी दूधवाखारा निवासी सुरेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद जाट (25) को दूधवाखारा से गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि 26 जून 2022 को वार्ड 31 निवासी असलम खान ने मामला दर्ज करवाया था कि मेगा हाईवे पर मदीना कॉलोनी के पास मन्नत होटल नाम से मेरा एक होटल है। 25 जून की रात को एक बोलेरो गाड़ी और एक हुंडई गाड़ी में सवार 7-8 लड़के होटल पर आए और शराब पीने लग गए, शराब पीने से मना करने पर उक्त लोगों ने लड़ाई झगड़ा किया और होटल पर 3-4 फायर किए और होटल पर तोड़फोड़ की।इस दौरान गाड़ी में जयवीर सिंह, अभिषेक, छैलूसिंह, रवि, मानसिंह, सुरेश जाट और अन्य सवार थे। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे सुरेश कुमार जाट को पुलिस ने सोमवार को दूधवाखारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, एसआई गिरधारीसिंह, कॉन्स्टेबल अनिल सैनी, सुभाषचंद्र, नरेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / होटल पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
होटल पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।