सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को सरदारशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामला दर्ज के बाद से आरोपी 15 महीनों से फरार था, जिस पर पुलिस ने ईनाम भी घोषित कर रखा था। सरदारशहर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि 4 जनवरी 2023 को सरदारशहर के एक गांव की एक युवती ने गंगानगर के 33 वर्षीय बुध खां उर्फ सलीम तेली के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी युवती को श्रीगंगानगर ले गया था, जहां पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। प्रकरण में टीम गठन कर उसे पंजाब भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को भेजा जेल
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को भेजा जेल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

