Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

सरकार और पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

चूरु , [सुभाष प्रजापत ] एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर प्रदेश में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में लोहिया कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम खानापूर्ति करने का भी आरोप लगाया है।एबीवीपी के नगर मंत्री वरुण शर्मा ने बताया कि हाल ही में चूरू जिले को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला को अर्द्धनग्न हालत में घर से निकाल दिया गया। मामला दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। झुंझुनूं विभाग संयोजक लक्ष्मण प्रजापत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में महिला अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसके लिए सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। आए दिन महिला अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। जिसको जगाने को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।एबीवीपी मांग करता है कि ऐसी घटना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में जिला कार्यालय मंत्री नीरज चौधरी, जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव, नगर कार्यालय मंत्री देवकिशन शर्मा, दलीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, जयवीर सहारण, किशन, मनीष गहनोलिया, कुलदीप, यश चेतीवाल, सुमित, अरुण कुमार, अंकित, अशोक कुमार, राजकुमार जांगिड़ और गोविंद मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur