राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस थाने में 9 नवम्बर.2023 को परिवादीया ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी नाबालिक पुत्री को नन्दुसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी बिलंगा तहसील सुजानगढ द्वारा अपहरण कर ले गया और मेरी पुत्री के साथ अनहोनी घटना कारित कर सकता है वगैरह रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव आईपीएस, के निर्देशानुसार दिनेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ़ व अनिल कुमार, आरपीएस, वृत्ताधिकारी रतनगढ़ के निकट सुपरविजन में कमलेश कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना राजलदेसर के निर्देशन में थाना स्तर पर शिवनगवान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुरुवार को ग्राम विलंगा थाना सुजानगढ सदर से नाबालिका को दस्तयाब किया जाकर मुलजिम नन्दुसिंह को गिरफतार किया गया। मुलजिम ने पूछताछ के दौरान अपनी फरारी बैंगलोर (कर्नाटक) में काटना बताया है। मुलजिम से अनुसंधान जारी है मुलजिम को आज न्यायालय में पेश किया जावेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अपहरण के मामलें में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
अपहरण के मामलें में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।