रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] एक महिला को आत्महत्या करने के लिए बाध्य करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के अनुसार 23 अगस्त 2024 को नाहरसिंह राजपूत निवासी मेलूसर ने पुलिस थाना में हाजिर होकर रिपोर्ट दी कि 21 अगस्त की मध्य रात्रि को कमलेश पुत्र भैराराम नायक निवासी मांगासर तहसील सरदारशहर जिला चूरू ने ढाणी गोगासर में घुसकर कमरे में सोई हुई उसके भाई मनोहरसिंह की पत्नी मनोज कंवर को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया तथा सोने-चांदी के जेवरात एवं 70-80 हजार रुपए की भी चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तथा मनोज कंवर की तलाश की। उसी दौरान कमलेश नायक ने मनोज कंवर को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को कीटनाशक जहर पिला दिया। दौरान ईलाज मनोज कंवर ने 28 अगस्त को पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। अनुसंधान के बाद 20 वर्षीय कमलेश नायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ तथा उसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला को आत्महत्या करने के लिए बाध्य करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला को आत्महत्या करने के लिए बाध्य करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।