सादुलपुर, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिद्धमुख मोड़ पर एक व्यक्ति हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वार्ड 32 निवासी रखमान उर्फ रुस्तम खड़ा है। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं कि हाथियार कहा से लाया और क्या वारदात करने की फिराक में था।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।