राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्सर निवासी रामकरण ने राजलदेसर थाने में पेश होकर रिपोर्ट दी की 8 जुलाई को देर रात अज्ञात चोरों ने करीब 300 फीट केबल चोरी कर ले गए । पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए थाना प्रभारी गीता रानी के निर्देशन में एसआई भगवान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध भागुराम पुत्र किशनाराम मेघवाल उम्र 28 वर्षीय निवासी जेतासर छापर को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर । चोरी सहित अन्य प्रकरणों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है । वहीं थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि कस्बे में अन्य जगह हुई चोरियों का खुलासा भी बहुत जल्द किया जाएगा । चुरु एसपी जय यादव के निर्देश पर चोरी के मामले को लेकर पुलिस बहुत सख्त है । बहुत जल्द चोरी करने वाले अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।