Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 8 लाख रुपए ठगने का आरोप, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज

8 लाख रुपए ठगने का आरोप, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज

राजगढ़, [सुभाष प्रजापत ] थाने में पौधों की नर्सरी और डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित समुद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि वो तारानगर रोड स्थित कर्ण बिहार में एक कार्यालय गया। वहां राहुल तिवारी, विश्वजीत सिंह और रुद्राक्ष सिंह नाम के व्यक्तियों से मुलाकात हुई। इन लोगों ने ग्लोबल ग्रीन अर्थ नाम की कंपनी का एमडी बताकर सर्वेश पांडे नाम के व्यक्ति से फोन पर बात करवाई।कंपनी के लोगों ने पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाने की योजना बताई। उन्होंने पॉली हाउस के लिए 3 लाख रुपए और चूरू जिले की डीलरशिप के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। समुद्र सिंह ने कुल 8 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।दर्ज मामले में बताया कि इसी तरह अन्य लोगों से भी ठगी की है। रोहिताश से 3 लाख, जगदीश शर्मा से 3 लाख, जसवंत सिंह से 2 लाख, मान सिंह से 4 लाख और संगीता से 8 लाख रुपए ऐंठे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur