चूरू, [सुभाष प्रजापत ] 17 वर्षीय नाबालिग से रेप करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसका शुक्रवार सुबह डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी। मामले की जांच कर रहे डीएसपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि 12 दिसम्बर को 17 वर्षीय नाबालिग चूरू में काॅलेज का फार्म भरवाने के लिए आयी थी। तभी पीथीसर निवासी आबिद ने उसका अपहरण कर लिया। जहां से युवक ने नाबालिग को तारानगर, भादरा, सूरतगढ़ व हनुमानगढ़ लेकर गया। जहां उसके साथ बार बार रेप किया। 13 दिसम्बर की रात आबिद उसको भालेरी में अकेली छोड़कर चला गया। 17 दिसम्बर को नाबालिग ने महिला थाना में आबिद के खिलाफ रेप, पोक्सा व एससीएसटी की धाराओं में मामला दर्ज करवाया। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग से रेप करने के बाद आबिद अहमदाबाद चला गया। जहां से गुरूवार शाम आरोपी वापिस आ रहा था। पुलिस ने कलेक्टे्रट के पास आबिद को बस से उतरते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह युवक आबिद का मेडिकल मुआयना करवाया। जिसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 17 वर्षीय नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
17 वर्षीय नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

