Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई

,

चूरू में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई

तीन नमूने लिये

चूरू़ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 28 जून 2022 को तीन नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया की चूरू शहर में करुणा मसाला उद्योग से लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर के दो नमूने लिए गए हैं। मसाला उघोग संचालक को मसालों में मिलावट नहीं करनी व साफ सफाई रखने के लिए पाबंद किया गया। दूधवाखारा में सालासर बालाजी मिष्ठान भंडार से मावे के पेड़े का एक नमूना लिया गया है। मिष्ठान भंडार संचालक को साफ रखने व शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया है। तीनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur