Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर मेले में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 3 नमूने लिये

,

सालासर मेले में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 3 नमूने लिये

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

चूरू, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को 3 नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 6 अक्टूबर 2022 को 3 नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि सालासर बालाजी व आसपास के क्षेत्र में 3 नमूने लिए गए। सालासर मेले में मिठाई की दुकानों व डेयरी का निरीक्षण कर दूध पनीर व मावा के पेड़े के तीन नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फर्म लक्ष्मी लोटस डेयरी सालासर से दूध का एक नमूना लिया गया है।फर्म विनायक डेयरी सालासर से पनीर का एक नमूना लिया तथा फर्म मनीषा मिष्ठान भंडार सालासर से मावा के पेड़े का एक नमूना लिया गया है। मेले में सभी व्यापारियों को मिठाइयों को ढक कर रखने साफ सफाई रखने व शुद्ध मिठाइयां विक्रय करने के लिए पाबंद किया गया।
तीनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur