रतनगढ़ [नवरतन प्रजापत ] भाईजी श्री हनुमानप्रसाद पौद्दार आध्यात्मिक केन्द्र को खुर्द बुर्द होने से बचाने की मांग को लेकर श्री प्रजापति समाज सेवा संस्थान की ओर से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवां को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया कि राष्ट्रीय गौरव विश्व में रतनगढ़ का नाम चमकाने वाले राष्ट्रीय संत भाईजी हनुमानप्रसाद पौद्दार के नाम पर हाल ही में भारत सरकार ने विशेष आदर्श स्वरूप डाक टिकट जारी किये हैं। वहीं इनके नाम पर स्थापित भाईजी हनुमानप्रसाद पौद्दार आध्यात्मिक केन्द्र है। जिसमें नागरिकों को श्रेष्ठ जीवन जीनेे हेतु समय समय पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से मार्गदर्शन मिलता रहता है। यह स्थल उनके मान सम्मान व गौरव का बोद्ध कराने वाला है। वहीं वर्तमान ट्रस्टियों ने इस संपति को खुर्द बुर्द करने के लिए लाडनूं के प्रॉपर्टी कारोबारियों को पॉवर ऑफ प्रोटर्नी देकर शहर के लोगों की इस आस्था को बेचने का कुप्रयास किया जा रहा है। जो जनता की भावना के साथ कुठाराघात है। इस जमीन की बिक्री पर अविलम्ब रोक लगाई जाये। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। ज्ञापन हस्ताक्षर करने वालों में संस्थान के अध्यक्ष बाबुलाल सिरस्वा, किशनराम बबेरवाल, राजेन्द्र मारोठिया, तिलोक मारोठिया, कानाराम बबेरवाल, भीमराज भोभरिया, धर्मचन्द आदि के हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अध्यात्म केन्द्र को खुर्द बुर्द करने से रोकने की मांग
अध्यात्म केन्द्र को खुर्द बुर्द करने से रोकने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।