Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एडीएम ने राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

,

एडीएम ने राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

आईसीयू वार्ड लिए जगह का चयन किया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] एडीएम डॉ नरेंद्र चौधरी क्षेत्र के दौरे पर रहे। एडीएम ने राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर सांवरमल वर्मा के निर्देश पर एडीएम ने आगामी समय के लिए बनने वाले आईसीयू वार्ड लिए जगह का चयन किया तथा उक्त वार्ड में 10 बैड स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए प्रारंभिक मूल्यांकन किया गया। इस संबंध में पीएमओ डॉ राजेंद्र गौड़ को विभाग के उच्चाधिकारियों एवं जिला कलेक्टर को रिपोर्ट बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपस्थित चिकित्साधिकारियों को एडीएम डॉ चौधरी ने वैक्सिनेशन की प्रथम व सैकंड डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा। एडीएम के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ देवकरण गुरावा, बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी, पीएमओ कार्यालय के कार्मिक किशनलाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur