रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] चायनीज मांझे की बिक्री रोकने में जहां प्रशासन फैल नजर आया है, वहीं दूसरी ओर इसकी चपेट में आने से बच्चों सहित बड़े चोटिल भी हुए हैं। कहने को तो प्रशासन बाजार में चायनीज मांझे को जब्त करने के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है, तो वहीं कुछ युवा धड़ल्ले से इसे गलियों से लेकर गुजरते हुए नजर आ रहे हैं, जो प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। चायनीज मांझा पशु, पक्षियों के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा बना हुआ है और इसी खतरे से शिकार हुए तीन बच्चों सहित पांच लोग जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आउटडोर में ही इन लोगों का उपचार कर छुट्टी दे दी। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय रोहित पुत्र रामसिंह, शहर के वार्ड 43 निवासी 12 वर्षीय शिवम पुत्र अमरचंद, शहर के वार्ड संख्या सात निवासी 23 वर्षीय साहिल पुत्र मोहम्मद एवं राजलदेसर के वार्ड 9 निवासी 10 वर्षीय दीपांशु पुत्र रमेश सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दीपांशु राजलदेसर अस्पताल से रैफर होकर रतनगढ़ आया था। इन लोगों में किसी के हाथ, तो किसी के पैर में चायनीज मांझे से चोट आई है। गनीमत यह है कि क्षेत्र में अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चायनीज मांझे की बिक्री रोकने में प्रशासन फैल
चायनीज मांझे की बिक्री रोकने में प्रशासन फैल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।