Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महात्मा गांधी स्कूलों में हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

,

महात्मा गांधी स्कूलों में हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने बताया

चूरू, राज्य सरकार की ओर से संचालित अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने बताया कि जिलेभर के 27 महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2022 है। प्रवेश के लिए लॉटरी 14 मई को निकाली जायेगी। जिला मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में सत्र 2021-22 से प्री प्राइमरी कक्षा संचालित की जा रही है। इन्हें प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक प्रवेश होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य 07 ब्लॉक स्तरीय महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश पहली से आठवी कक्षा तक होंगे। पहली कक्षा में समस्त प्रवेश नये होंगे। दूसरी से आठवी कक्षा तक स्वीकृत सीटों में से खाली सीटों पर प्रवेश होगा। जिले में ब्लॉकवार नव स्थापित 19 महात्मा गांधी विद्यालय सत्र 2022-23 से प्रारंभ होंगेे, उनमें पहली से आठवीं कक्षा तक समस्त सीटों पर नये प्रवेश हाेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur