Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

,

राजकीय कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई तक

चूरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय, चूरू में छात्राएं अब विज्ञान संकाय में प्रवेश ले सकेंगी। प्राचार्य दिलीप सिंह पूनिया ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों से महाविद्यालय में विज्ञान संकाय व कला संकाय में उर्दू विषय प्रारंभ हुए हैं। सत्र 2022-23 में महाविद्यालय को स्नातक प्रथम वर्ष में जीव विज्ञान व गणित विषयों में 70-70 सीटें आवंटित की गई हैं। छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई तक कर सकती हैं। 13 जुलाई को अंतिम वरीयता व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात छात्राएं महाविद्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा ऑनलाइन फीस जमा करवा सकती हैं। महाविद्यालय में कला वर्ग स्नातक प्रथम वर्ष में छात्राएं उर्दू विषय में प्रवेश ले सकती हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur