Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

,

बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रथम वर्ष विज्ञान वर्ग में रिक्त रही सीटों पर एवं कला वर्ग में

चूरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय, चूरू में सत्र 2022-23 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष विज्ञान वर्ग में रिक्त रही सीटों पर एवं कला वर्ग में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा दो अतिरिक्त वर्ग आवंटित होने पर बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश की प्रकिया शुरू हो गयी है। प्राचार्य दिलीप सिंह पूनिया ने बताया कि महाविद्यालय कला, जीव विज्ञान एवं गणित वर्ग प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सभी वर्गों की छात्राएं ई-मित्र से 7 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों से अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 16 सितम्बर को किया जाएगा। इसके पश्चात अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों का महाविद्यालय में सत्यापन करवा कर 24 सितम्बर तक ई-मित्र पर फीस जमा करवा सकती हैं। साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राएं भी जिन्होंने प्रवेश फीस जमा नहीं करवाई है, वे 15 सितम्बर 2022 तक ई-मित्र द्वारा जमा करवा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur