Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश प्रारम्भ

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश प्रारम्भ

चूरू, जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास (50 बेडेड) में सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रारम्भ हैं। जिला अल्पंख्यक कल्याण अधिकारी अनीश खान ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश हेतु कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों, विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाओं, व्यावसायिक संस्थाओं आदि में नियमित रूप से अध्ययनरत मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध व ईसाई आदि अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र 15 जुलाई, 2024 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में निःशुल्क ठहरने व खाने-पीने की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था व आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय या विभागीय वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur