रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरदकुमार व्यास ने मंगलवार को उपकारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व्यास ने जेल रिकॉर्ड एवं जेल में बंद बंदियों के संबंध में जेलर जीतेंद्रसिंह से पूछताछ की तथा बीमार बंदियों के उपचार के संबंध में पत्रावली का अवलोकन कर समुचित चिकित्सा सुविधा मुहिया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि 70 साल से अधिक उम्र का कोई भी बंद वर्तमान में जेल में न हो तथा लाइलाज बीमारी से ग्रसित बंदियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। हालांकि इन दोनों की अवस्थाओं से संबंधित बंदी उपकारागृह में नहीं है। इस अवसर पर तालुका सदस्य संतोषकुमार इंदौरिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित जेल प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उपकारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उपकारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।