Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एआईसीसी सचिव और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी का किया स्वागत

,

एआईसीसी सचिव और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी का किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] एआईसीसी सचिव और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ का बीकानेर से जयपुर जाते समय पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका, पार्षद मुख्तार अहमद खान ,पार्षद प्रतिनिधि जसकरण गोड, नरसीदान चारण, राजेंद्र सिंह, मनीष माली ,संदीप सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur