Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अजीतसर के राहुल का नीट में चयन

,

अजीतसर के राहुल का नीट में चयन

सरदारशहर ब्लॉक के

चूरू, जिले के सरदारशहर ब्लॉक के अजीतसर गांव के राहुल सहारण ने नीट परीक्षा में सरदारशहर 9414वीं रैंक अर्जित कर सफलता हासिल की है। राहुल के मामा विपिन राहड़ ने बताया कि राहुल के पिता गजेंद्र सिंह सहारण आर्मी से रिटायर्ड हैं तथा माता विमला गृहिणी हैं। वर्तमान में जिला मुख्यालय पर सैनिक कॉलोनी निवासी राहुल ने पिछले साल बारहवीं उत्तीर्ण की थी तथा सीकर में सीएलसी से इस परीक्षा की तैयारी की थी। राहुल ने बताया कि उसका उद्देश्य डॉक्टर बनकर पीड़ित मानवता की सेवा करना है। राहुल की इस सफलता पर उसके दादा लक्ष्मण सिंह सहारण, नाना सेवानिवृत्त एएसआई रामकरण राहड़ घांघू, मामा प्रेमचंद, विनित, विपिन सहित परिवारजनों, शुभचिंतकों, मित्रों, ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur