Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 40 लाख रुपए की लागत से मिली एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण

,

40 लाख रुपए की लागत से मिली एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण

विधायक महर्षि के मुख्य आतिथ्य में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर कस्बे के राजकीय अस्पताल में लंबे समय से 108 एंबुलेंस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक अभिनेष महर्षि के प्रयास से राजकीय अस्पताल को आदर्श अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद 40 लाख रुपए की लागत से मिली एंबुलेंस सेवा का आज लोकार्पण किया गया। पंडित भानुप्रकाश दाधीच के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक महर्षि के मुख्य आतिथ्य में एम्बुलैंस का उदघाटन किया गया। इस दौरान भामाशाह बाबूलाल दुधेड़िया, चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुंदेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा मंचस्थ अतिथि थे। इस दौरान विधायक व भामाशाह ने कहा कि जन सेवा के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता दीनदयाल स्वामी, अर्जुनसिंह फ्रांसा, बाबूलाल प्रजापत, स्वरूपसिंह सेहला, मदन दाधीच, दीपाराम जाट सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur