Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में मतदान केन्द्रों के नाम में हुआ संशोधन

चूरू में मतदान केन्द्रों के नाम में हुआ संशोधन

चूरू, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुमोदित मतदान केन्द्रों की सूची में अनुमोदन के पश्चात विद्यालयों के क्रमोन्नत हो जाने व वर्तमान भवन के नाम में परिवर्तन हो जाने के फलस्वरूप संशोधन प्रकाशित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग द्वारा जारी आदेशानुसार संशोधन के उपरांत सरदारशहर निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 60 का नाम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजासर बीकान, बूथ संख्या 145 का नाम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हरिजन बस्ती सरदारशहर बायां भाग, बूथ संख्या 146 का नाम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हरिजन बस्ती सरदारशहर दायां भाग, बूथ संख्या 202 का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानड़वास बायां भाग एवं बूथ संख्या 203 का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानड़वास दायां भाग रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur